इस्कॉन, कुसुम बिहार शाखा का रथ खींच कर लोगो ने अर्जित किया पुण्य , जानिए क्या था मार्ग 

     इस्कॉन, कुसुम बिहार शाखा का रथ खींच कर लोगो ने अर्जित किया पुण्य , जानिए क्या था मार्ग 

    धनबाद(DHANBAD) | इस्कॉन, कुसुम बिहार शाखा की ओर से मंगलवार को  धनबाद में भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकली गई. धनबाद के भूईफोड मंदिर से रथ यात्रा प्रारंभ हुई. भगवान श्री जगन्नाथ का रथ आकर्षक रूप से सजाया गया था. सबसे पहले पूरे विधि -विधान के साथ भूईफोड़ मंदिर में सुंदर दास प्रभु ने भगवान शिव की पूजा की. उसके बाद रथ का पूजा हुआ,तब भगवान श्री जगन्नाथ,सुभद्रा और बलराम की विधिवत पूजा कर उन्हे रथ पर स्थापित किया गया.  भूईफोड़ इलाका भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजता रहा. भारी संख्या में उपस्थित महिला, पुरुष श्रद्धालु गजब के उत्साहित नजर आ रहे थे.

    पुलिस उपाधीक्षक ने उतारी नजर 
     
    मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे ने भगवान की  नजर उतारी ,आरती की और रथ यात्रा के रास्ते में झाड़ू लगाया. महंत पांडे,विनय जी,प्रदीप मंडल,नित्यानंद मंडल,शुक्ला दास आदि भी इस कार्यक्रम में शामिल थे. भूईफोड़  मंदिर से रथ यात्रा का प्रारंभ होकर गोल बिल्डिंग,बिग बाजार,स्टील गेट,नेहरू कांप्लेक्स क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भगवान का रथ कुसुम बिहार राम मंदिर तक पंहुचा. रथ यात्रा के मार्ग पर लगभग एक दर्जन श्रद्धालु की ओर से पेयजल और शर्बत के  स्टॉल लगाए गए थे. भजन मंडली की प्रस्तुति पूरे रास्ते में जारी रही. राहगीर भी रुक रुक कर रस्सी खींच पुण्य के भागीदार बन रहे थे. पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में जूता हुआ था. 
    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news