लोहरदगा(LOHARDAGA): आदिवासी महिलाओं से शादी-शोषण और उनके नाम से जमीन खरीदारी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन राजी पड़हा और तीन सिमानी पड़हा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस मौके पर पूर्व मंत्री सघनू भगत ने कहा कि एक समुदाय विशेष के द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ शोषण करने के अलावे उनके माध्यम से राजनीति में सक्रिय रहने के अलावे जमीन खरीदारी करने की दलाली करने का काम किया जा रहा है.
आरोपियों को पहचान कर की जाए कार्रवाई
इन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई. साथ ही कहा गया कि आदिवासी युवतियों को झूठे प्रेम जाल में फंसा कर आदिवासी भूमि अपने पूरे परिवार और समाज के लिए ऐसे लोगों के द्वारा खरीदारी कर उन्हें बसाने का कार्य किया जा रहा है. आदिवासी समाज अब ऐसे मामलों को लेकर जागरूक हो गया है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके जमीन से बेदखल करने के साथ-साथ उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. जिला मुख्यालय के सामने आदिवासी समाज का आक्रोश देखने को मिला.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+

