पटना: सीएम नीतीश ने गुजरात हादसे पर जताया दुख, कहा एनडीए सरकार को देना चाहिए जवाब

    पटना: सीएम नीतीश ने गुजरात हादसे पर जताया दुख, कहा एनडीए सरकार को देना चाहिए जवाब

    पटना(PATNA): गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से हुए हादसे पर लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गहरा शोक एवम दुख व्यक्त किया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमें जानकारी हुई है इस तरह की घटना बहुत दुखद घटना है. वहां एनडीए की सरकार है और वह सरकार को सभी कुछ देखना चाहिए. ब्रिज कैसे टूटा मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था उस पर कितने पैसे खर्च हुए हैं फिर भी पुल टूटा उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए. 

    वहीं उपचुनाव में बीजेपी का समर्थन दे रहे चिराग पासवान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चिराग पासवान भाजपा के साथ ही थे हम तो शुरू से ही इस बात को कहते आए हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में जदयू के खिलाफ उन्होंने जो उम्मीदवार दिए थे यह सबको पता है वह किस के इशारों पर काम कर रहे थे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर हमने क्या कुछ नहीं किया. 

    सीएम का दावा मोकामा विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत 

    गोपालगंज मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया है कि आरजेडी के प्रत्याशी ही चुनाव जीत रहे हैं. हमारी तबीयत थोड़ी खराब है इसकी वजह से हम प्रचार-प्रसार करने नहीं जा रहे हैं लेकिन आरजेडी के दोनों प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं. वहीं गोपालगंज सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी के ऊपर हाईकोर्ट में बीजेपी रीड करने जा रही है जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे कुछ फायदा होने वाला नहीं है. जिसको जहां जाना है वह जाए यह सबको पता है कि चुनाव के वक्त ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं.



    Related News