सरकारी अस्पताल की लचर व्यवस्था से परेशान मरीज, यहां घंटों रहती है बिजली गुल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल एक बार फिर अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में आ गया है. सरकारी अस्पताल होने के करण गाँव के अधिकतर मरीज इस अस्पताल पर इलाज के लिए आश्रित होते हैं. ऐसे में गरीब और मजबूर मरीज इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल का ही रुख करते हैं. लेकिन, लोगों को यहाँ बेहतर इलाज तो छोरिए, मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही हैं. मरीज के लिए बेड नहीं हैं, बेड होता हैं तो डॉक्टर नहीं होते, डॉक्टर आते हैं तो बिजली गायब रहती हैं, बिजली नहीं रहने से कई मशीन काम नहीं करती और ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को आए दिन अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ता हैं.

    यह भी पढ़ें:

    धनबाद: मंदिर पर बरपा कहर, ठनका गिरने से दर्जन भर महिलाएं घायल, दो गंभीर- जानिये झारखंड में अबतक कितनी जा चुकी जा'न

    बिजली गुल   

    ताजा मामला एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड का है. यहां सोमवार के दिन इमरजेंसी वार्ड में 2 से 3 घंटे बिजली गुल रही. जिससे अस्पताल के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं मलहम पट्टी करने वाले ड्रेसर को भी काफी दिक्कतें आ रही थी, खिड़की का पर्दा हटा कर मलहम पट्टी करते नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हुई. हालांकि इतने बड़े सरकारी अस्पताल में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए. मगर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण बिजली कटने से मरीजों परेशान नजर आए. काफी परेशानी हुई इस बाबत अधीक्षक को देखा गया तो वह अपने केबिन में मौजूद नहीं थे बिजली गुल रहने से मरीज काफी परेशान दिख रहे थे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News