झारखंड में विदेश जाने वालों के लिए पासपोर्ट की सुविधा जल्द हो रही है बेहतरीन

    झारखंड में विदेश जाने वालों के लिए पासपोर्ट की सुविधा जल्द हो रही है बेहतरीन

    रांची(RANCHI): विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनाने वालों की संख्या झारखंड में बढ़ी है. इस जरूरत को महसूस किया जा रहा है. पासपोर्ट ऑफिस सुविधाओं से सुसज्जित होकर जल्द ही काम करना शुरू कर देगा.रांची के नामकोम में यह चालू होगा.

    जानिए इसकी क्षमता के बारे में

    जानकारी के अनुसार यहां एक दिन में पासपोर्ट के लिए 700 आवेदन स्वीकार करने की क्षमता होगी. नगड़ी में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के नए भवन के निर्माण को मंजूरी जल्द ही झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को ऑनलाइन किया जाएगा.
    पासपोर्ट की बढ़ती मांग और नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए रांची में कुछ ही महीनों के भीतर मौजूदा पासपोर्ट सेवा केंद्र की जगह पर नया एवं आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र मीमेक आईटी पार्क, नामकोम औद्योगिक एरिया में कार्यशील हो जाएगा. 

    जानिए पासपोर्ट के इस केंद्र के बारे में

    नए सेवा केंद्र में एक दिन में कम से कम 700-750 आवेदकों के पासपोर्ट के लिए आवेदन स्वीकार करने की क्षमता होगी. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की अधिकारी मनीता कुमारी ने दी.उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची एवं विदेश मंत्रालय द्वारा झारखंड वासियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.


    और जानिए यहां के बारे में

    उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने रांची के नगड़ी में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के नए भवन के निर्माण की मंजूरी दे दी है. इस भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अलावा विदेश मंत्रालय के अन्य जन केंद्रित विभाग भी काम करेंगे. जानकारी के अनुसार जल्द ही झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को ऑफलाइन से ऑनलाइन किया जाएगा.

    गोड्डा में जल्द खुलेगा पासपोर्ट आवेदन केंद्र

    उन्होंने बताया कि गुमला और गिरिडीह में पोस्ट ऑफिस आधारित पासपोर्ट सेवा केंद्र को ऑफलाइन से ऑनलाइन मोड में बदला जा रहा है. इससे रांची पासपोर्ट कार्यालय इन केंद्रों में प्राप्त आवेदनों का वास्तविक समय में निस्तारण कर सकेगा. इसी तरह गोड्डा वासियों की सुविधा के लिए गोड्डा स्थित मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जा रहा है. इसकी स्थापना के उपरांत  इस राज्य में यह सोलहवां पासपोर्ट आवेदन केंद्र होगा. इसका उद्घाटन जल्द ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किया जाएगा. वहीं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जमशेदपुर, बोकारो एवं चाईबासा पोस्ट ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को पहले से अधिक पासपोर्ट आवेदन स्वीकार करने के लिए सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है.

    कितने समय में बनता है पासपोर्ट

    पासपोर्ट अधिकारी मनीता कुमारी ने बताया कि पासपोर्ट के आवेदन के लिए दो प्रूफ देने होते हैं. एक डेट ऑफ बर्थ और दूसरे में आधार और बैंक पासबुक की जरूरत होती है.इसमें पैन कार्ड या बैंक पासबुक लगा सकते हैं. इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ देने होते हैं. अगर आपको तुरंत में पासपोर्ट चाहिए और पुलिस सत्यापन एक से दो दिन में हो जाये, तो पासपोर्ट जल्दी मिल सकता है.अधिकारी ने इस बारे में बताया कि अगले 10 सालों के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये देने होते हैं. अगर आपको तत्काल में चाहिए तो 2000 अतिरिक्त देने होते हैं. इसमें लगभग 15 दिनों का समय लगता है. इस प्रकार से देखा जाए तो पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news