होली पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेने, जान लें शेड्यूल


रांची (RANCHI): होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई अहम फैसले लिए हैं. रांची और छत्तीसगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. ट्रेन संख्या 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. वापसी में 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी. इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
इसके अलावा, होली को ध्यान में रखते हुए 02832/02831 भुवनेश्वर–धनबाद (वाया रांची) ट्रेन को भी होली स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा. 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से रवाना होगी. वहीं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक यह ट्रेन धनबाद से रोजाना चलेगी.
दूसरी ओर, आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग और परिचालन में बदलाव किया गया है. 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग चांडिल–मुरी होकर चलेगी. इससे रांची और हटिया की ओर जाने वाले यात्रियों को समय में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है.
13503/13504 वर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को एनएससीबी गोमो तक ही सीमित रहेगी. वहीं 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस इन दोनों दिनों बोकारो स्टील सिटी में ही समाप्त होगी. 68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें.
4+