यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, कई का बदला रूट, देखें लिस्ट

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, कई का बदला रूट, देखें लिस्ट

    टीएनपी डेस्क: दुर्गा पूजा त्योहार के बीच अगर आप रांची से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें. क्योंकि, दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों के रूट भी बदल दिए हैं. ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए दस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. साथ ही आठ ट्रेनों को रेलवे शार्ट टर्मिनेट/ओर्जिनेट और कुछ ट्रेनों का रूट चेंज कर दिया गया है.

    इन ट्रेनों का बदल रूट

    बता दें कि, दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस(ट्रेन नंबर 18601) 6 अक्टूबर को चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी रूट से होकर जाएगी. वहीं, पुरी और नई दिल्ली से रवाना होने वाली पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12801/12802) 06 और 07अक्टूबर को पुरुलिया-अनारा-भोजुडीह-तलगड़िया-खानुडीह-एनएससीबी गोमो के मार्ग से होकर जाएगी.

    ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

    8 अक्टूबर: आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल (ट्रेन नंबर 08680/08679)

    6 से 8 अक्टूबर: आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल (ट्रेन नंबर 08641/08642)

    7 और 8 अक्टूबर: धनबाद-झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18020/18019)

    7 और 8 अक्टूबर: हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18602/18601)

    7 और 8 अक्टूबर: आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू स्पेशल (ट्रेन नंबर 03598/03597)

    इन ट्रेनों को आद्रा स्टेशन तक किया गया है शॉर्ट टर्मिनेट/ओर्जिनेट

    8,9 और 10 अक्टूबर: आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल (ट्रेन नंबर 03594/03593)

    6, 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर: खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18035/18036)

    7 अक्टूबर: टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू स्पेशल (ट्रेन नंबर 08174/08652)

    7 और 8 अक्टूबर: खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस(ट्रेन नंबर 18085/18086) ये सभी ट्रेनें आद्रा तक ही जाकर आद्रा से ही वापस लौट आएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news