भागलपुर से बोकारो जा रही यात्री बस गोविंदपुर में पलटी, जानिए कैसे हुई दुर्घटना 

    भागलपुर से बोकारो जा रही यात्री बस गोविंदपुर में पलटी, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

    धनबाद(DHANBAD): भागलपुर से बोकारो जा रही श्रीहरि यात्री बस शनिवार को असंतुलित होकर धनबाद के गोविंदपुर -साहिबगंज मार्ग पर फकीरडीह के निकट पलट गई. राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. सभी यात्री सुरक्षित रहे ,जिन्हें दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया. चालक ने बताया कि सुबह तकरीबन 4 बजे बस का एक्सेल टूटा और वह सड़क के किनारे असंतुलित होकर पलट गई. 

    बस का शीशा तोड़ बाहर सुरक्षित निकले यात्री 

    घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई  लेकिन सभी यात्री बस का शीशा तोड़  कर बाहर सुरक्षित निकल गए. यह बस भागलपुर से चलकर बोकारो की ओर जाती थी. कई यात्री धनबाद के भी सवार थे. घटनास्थल पर गोविंदपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को बाहर निकलने में सहयोग किया.  जिन लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी, उन्हें पास के ही एक निजी नर्सिंग होम में मरहम पट्टी करवा दिया गया.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 



    Related News