60-40 के फार्मूले के खिलाफ झारखंड बंद का गिरिडीह में दिखा आंशिक असर, नेशनल हाइवे बंद, पुलिस मुस्तैद

    60-40 के फार्मूले के खिलाफ झारखंड बंद का गिरिडीह में दिखा आंशिक असर, नेशनल हाइवे बंद, पुलिस मुस्तैद

    गिरिडीह (GIRIDIH) : हेमंत सरकार के नियोजन नीति के खिलाफ बुधवार यानि आज छात्रों ने एक दिवसीय झारखंड बंद का ऐलाल किया है. आक्रोशित छात्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है. जिसका असर राज्य के अलग-अलग जिलों में देखने को मिला. वही गिरीडीह शहर में भी सन्नाटा छाया हुआ है.शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गाड़ियों का परिचालन बंद है. बाजार भी बंद पड़े हैं. कुछ दुकानें खुले भी, तो छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दुकानदारों ने अपने दुकान वापस बंद कर लिए. इस प्रदर्शन से हाईवे से गुजर रहे गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहा. प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. वही इस दौरान आते-जाते वाहनों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए खुद एसडीपीओ इलाके में गष्टी करते दिखे.

    पुलिस अधिकारी और जवान मुस्तैद

    शहर में सुबह से ही छात्रों की टोली तख्ती लिए प्रदर्शन के लिए उतरी हुई है, और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है. डीएसपी और नगर थाना प्रभारी भी सड़को पर सक्रिय दिखे. कसी बी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान मुस्तैद है. वही छात्रों की टोली ने जब स्कूल के समीप रोड जाम करना शुरू किया तो नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी खुद उन्हें समझाने पहुंचे , और छात्रों से रोड जाम हटाने की अपील की. इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की टोली रोड जाम को हटाते हुए बरगंडा की ओर बढ़ गए, तभी उनके साथ नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी भी पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे. जिसे छात्रों को जिससे छात्रों को कोई उपद्रता मचाने  का मौका नहीं मिला. बढ़ते गर्मी को देखते हुए छात्रों की टोली ने कुछ देर बाद अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news