NH-220 पर खड़ी हाईवा बनी हादसे की वजह, दो बाइक टकराईं, लगा 8 किमी लंबा जाम

    NH-220 पर खड़ी हाईवा बनी हादसे की वजह, दो बाइक टकराईं, लगा 8 किमी लंबा जाम

    सरायकेला (SARAIKELA): जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर एक ब्रेकडाउन हाईवा को दो-दो मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मारी. जिससे तीन युवक घायल हो गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एन एच 220 को जाम कर दिया. जाम लगने के बाद दोनों लगभग आठ किलोमीटर तक गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई. अभी भी जाम जारी है.

    पहली घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब कमारबासा गांव निवासी 25 वर्षीय विश्वकर्मा लोहार मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे राघुनाथपुर गांव के पास पहुंचे, सड़क पर खड़ी खराब हायवा से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    दूसरी घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई. राजनगर के जोलडीहा गांव निवासी मनीष उर्फ सुरात प्रधान और चक्रधरपुर के बानालोलोता गांव के शिबो प्रधान बाइक से लौट रहे थे. वे भी उसी हायवा से जोरदार टक्कर मार बैठे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया.

    लगातार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों ने NH-220 को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर बीडीओ मलय कुमार, सीओ श्रवण कुमार झा और थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा मौके पर पहुंचे, लेकिन जाम नहीं हट सका. घटना ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

    रिपोर्ट- बिरेंद्र मंडल



    Related News