पांकी विधानसभा: जनता का साथ और विश्वास कुशवाहा विनोद के साथ! किया जीत का दावा  

    पांकी विधानसभा: जनता का साथ और विश्वास कुशवाहा विनोद के साथ! किया जीत का दावा  

    रांची(RANCHI): विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी खूब पसीना बहाने में लगे है.अपने अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है. कुछ ऐसा ही हाल पांकी विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है सभी प्रत्याशी जनसम्पर्क अभियान चला कर जनता से सीधा संवाद कर रहे है.इसी कड़ी में खूब चर्चा में निर्दलीय उम्मीदवार कुशवाहा विनोद सिन्हा है.पहली बार चुनाव के अखाड़े में उतर कर बड़े बड़े दल के प्रत्याशियों के पशीने छुड़ा दिया है.

    बता दे कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा किया.इस दौरान सभी वर्ग के लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है.एक आवाज़ भीड़ से उठ रही है कि सब को देखा बारी बरी अब विनोद की बारी.अम्बाबार पंचायत में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने कहा कि विनोद में ही पांकी का भविष्य है किसी के पास कोई विकास का विजन नहीं है.एक मात्र ऐसे प्रत्याशी है जिनकी सोच पांकी को आगे बढ़ाने की है.

    इस दौरान कुशवाहा विनोद सिन्हा ने कहा कि जनता का प्यार मिल रहा है.पांकी को एक मज़बूत प्रत्याशी की जरुरत है.जनता ने इस बार मन बना लिया है.पांकी से वह जीत के लिए आस्वस्त है कोई दूर दूर तक लड़ाई में नहीं है.साथ ही समर्थको से इस लड़ाई में दिन रात एक करने की बात कहि है.उन्होंने कहा कि बदलाव कैसे होता है यह समय बताने वाला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news