तारापीठ में पंकज मिश्रा ने परिवार संग की मां तारा की आराधना,प्रदेश की खुशहाली की कामना

    तारापीठ में पंकज मिश्रा ने परिवार संग की मां तारा की आराधना,प्रदेश की खुशहाली की कामना

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पश्चि म बंगाल के सबसे प्रसिद्ध तारा पीठ मंदिर में सप रिवार मां तारा की पूजा-अर्चना की.इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया.पंकज मिश्रा ने अपनी पत्नी एवं परिजनों के साथ विशेष पूजा में शामिल होकर संथाल परगना सहित पूरे झार खंड राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि और खुश हाली की कामना की उन्होंने मां तारा से प्रदेश में शांति, विकास और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना भी की.

    प्रदेश की खुशहाली की कामना

    पूजा के बाद उन्होंने कहा कि मां तारा की कृपा से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है उन्होंने प्रदेश वासियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे,यही उनकी प्राथमिकता है उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आस्था लोगों को सकारात्मक सोच और ऊर्जा प्रदान करती है,जिससे समाज के समग्र विकास को गति मिलती है.तारापीठ में उनकी पूजा- अर्चना को लेकर समर्थकों और स्थानीय श्रद्धा लुओं में भी खासा उत्साह देखा गया.इस अव सर पर उन्होंने मां तारा के दरबार में नतमस्तक होकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News