सत्ता के गलियारे के रसूखदारों में से एक पंकज मिश्रा को जमानत के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिए विस्तार से


रांची(RANCHI): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में चल रहे सत्ता के गलियारे के प्रमुख चेहरों में से एक पंकज मिश्रा को अभी जमानत के लिए इंतजार करना होगा. ED की विशेष अदालत में उनकी जमानत याचिका जवाब दाखिल करने के लिए ईडी ने समय मांगा है. पंकज मिश्रा नहीं जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. अब उनकी जमानत याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी. इस प्रकार सत्ता के रसूखदारों में से एक पंकज मिश्रा को अभी जेल में ही रहना होगा. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 19 जुलाई को ही गिरफ्तार किया था. साहिबगंज क्षेत्र में कथित रूप से अवैध खनन का आरोप है.
4+