हैदरनगर बाजार फायरिंग मामला: व्यवसाइयों में अब तक दहशत, नहीं खुल रहा बाज़ार, पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा की उठी मांग

    हैदरनगर बाजार फायरिंग मामला: व्यवसाइयों में अब तक दहशत, नहीं खुल रहा बाज़ार, पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा की उठी मांग

    पलामू (PALAMU): मंगलवार को हैदरनगर बाजार के दो व्यवसाई बंधुओं से 50 लाख की रंगदारी और हवाई फायरिंग के बाद हैदरनगर के व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है. व्यवसाइयों ने बुधवार को दुकानें नहीं खोली. सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने व्यवसाइयों के साथ बैठक की. उन्होंने व्यवसाइयों को बताया कि घटना के बाद से पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने व्यवसाइयों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

    नई पुलिस चौकी की स्थापना की मांग

    व्यवसाइयों की माने तो वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं. मगर बाजार से थाना की दूरी एक किलोमीटर है. साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर थाना से बाजार में प्रवेश किया जा सकता है. जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह असुरक्षित है. व्यवसाइयों ने थाना प्रभारी के माध्यम पुलिस अधीक्षक पलामू से बाजार क्षेत्र में चौकी की स्थापना की मांग की. उन्होंने कहा कि पुराना थाना भवन में जब तक थाना रहा, तब तक अपराधियों से बाजार में शांति व्यवस्था बनी रही. उन्होंने पुराना थाना भवन में भी चौकी की स्थापना कराने की मांग की है. जिससे व्यवसाई सुरक्षित और भय मुक्त माहौल में कारोबार कर सकें.

    क्या है मामला

    जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी की दुकान पर आसमानी फायरिंग की और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे. मौके पर अपराधी दो व्यवसायी भाइयों के नाम 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग का पर्चा फेंक कर गए थे. घटना के बाद से ही व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है. घटना मंगलवार की सुबह की है.

    सीसीटीवी में कैद हुआ अपराधियों का चेहरा

    हैदरनगर बाजार से रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल और सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. अपराधी अपाछी बाइक पर सवार थे. उन्होंने नकाब भी नहीं पहना हुआ था. घटना की जिम्मेदारी बिटू सिंह ने ली है. घटना के बाद व्यवसायी भाइयों ने  पुलिस को सूचना दी गई थी. जिसके कारण दोनों ही अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. सीसीटीवी भी खंगाला गया. बताया जाता है कि अपराधी बाजार की ओर से आए फायरिंग की और पर्चा फेका चलते बने. मामले को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने दोनों व्यवसाई भाईयों से जानकारी ली और अपराधियों का सुराग लगाने में जुट गए.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news