पलामू: राजेश कुमार वर्मा के चारों हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें कौन था और क्यों हुई थी उसकी हत्या  

    पलामू: राजेश कुमार वर्मा के चारों हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें कौन था और क्यों हुई थी उसकी हत्या   

    पलामू(PALAMU):पलामू  पुलिस ने राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूश के हत्यारों को सोमवार के दिन गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में संलिप्त चार अपराधियो पर शिकंजा कसा है. पुलिस इलस घटना के बाद लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. वहीं  आज पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी, जिसमे घटना में संलिप्त चार अपराधी चन्दन सिंह , अमृतेश्वर सिंह,तारिक साह और सोनू चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया. सभी अपराधी मेदिनीनगर शहर के रहने वाले है.

    फंटूश के चारों हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     गिरफ्तार अपराधियो के पास ने पुलिस ने एक देशी लोडेड कट्टा,एक पिस्टल , दो गोली का खोखा और मोटरसाइकिल बरामद किया है. आपको बता दे कि 8 सितंबर को शाम 6 बजे अपराधियों ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास घटना को अंजाम दिया था, उसके बाद मृतक के भाई राकेश वर्मा ने चारो अपराधियो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया था. मृतक राजेश कुमार वर्मा उर्फ फंटूस 2020 में हुए डॉन कुणाल सिंह के हत्या का आरोपी था और कई महीने जेल में सजा काटने के बाद जेल से बाहर आया था. जिसकी जानकारी एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर दी.

    रिपोर्ट-अमीत कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news