PALAMU NEWS:रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च 

    PALAMU NEWS:रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च 

    पलामू(PALAMU):रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज में डीडीसी शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार एसडीओ गौरांग महतो, प्रशिक्षु आईपीएस सह हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी हैदरनगर दिव्यांश शुक्ला समेत जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया।  विधि-व्यवस्था बनी रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया। डीडीसी शब्बीर आलम ने कहा कि रामनवमी   को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशाशन पूरी तरह से मुस्तैद है। बिहार राज्य से लगने वाली सीमाओं दंगवार, देवरी कला, कबरा कला आदि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दंगवार में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने जाने वाले सभी लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हुसैनाबाद ,हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज थाना पुलिस पूरी तरह से तैयार  है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, पुलिस ने शहरी एवं ग्रामीण इलाक़ों में उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जहाँ असामाजिक और शरारती तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका हो सकती है। इन तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए,  ड्रोन जैसे आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जिससे शरारती तत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल सके। पुलिस का यह प्रयास है कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और सभी नागरिक शांतिपूर्वक इस पवित्र त्योहार को मना सकें। डीडीसी के साथ अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, हुसैनाबाद एसडीओ गौरांग महतो, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, हैदरनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांश शुक्ला, बीडीओ विश्वप्रताप मालवा, सुनील कुमार, अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार, एसआई अफजल अंसारी, विवेक कुमार के अलावा कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। 

    अधिकारियों ने हैदरनगर देवी धाम मेला का किया निरीक्षण

    पलामू जिला के पुलिस व प्रशासनिकवपद्दिकारियों ने जिले के चर्चित हैदरनगर देवी धाम मेला का अवलोकन किया। पदाधिकारियों ने माता मंदिर में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर देवी धाम कमेटी ने उन्हें माता की चुनरी देकर उनका स्वागत किया। कमेटी से सचिव रामाश्रय सिंह ने देवी धाम परिसर में शौचालय, पेयजल व्यवस्था, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट के अलावा बगल के पोखरा का सुंदरीकरण कराने की मांग की। डीडीसी ने मंदिर कमेटी से आग्रह किया कि वह मेला के बाद मिले। देवी धाम में जो भी व्यवस्था होगी वह करने का प्रयास करेंगे।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news