Chhath in Palamu: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा अपना उपवास

    Chhath in Palamu: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा अपना उपवास

    पलामू(PALAMU): उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया. अर्घ्य देने के बाद सभी छठ व्रतियों ने अपना उपवास तोड़ा. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही नदी घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी. जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में कोयल नदी और अमानत नदी के घाटों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली. सुबह उठते ही लोग नदी घाटों के लिए निकल पड़ें. कई छठ व्रती रात को घाट पर ही रुके थे. घाट पर सभी ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की. अर्घ्य के बाद महाप्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. छठ महापर्व में भिक्षाटन कर प्रसाद पाने की परंपरा है. इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. प्रसाद भिक्षाटन करने लोग व्रती के थाला के पास जाते हैं और उनसे प्रसाद पाते हैं. व्रती भी खुले मन से सभी को प्रसाद बांटते हैं. घाट से लौटते हुए भी रास्ते में मिलने वाले लोगों को प्रसाद बांटते हैं, इसके बाद घर पहुंचकर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा जाता है. 

    रिपोर्ट: प्रकाश तिवारी



    Related News