पाकुड़: तालाब किनारे मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    पाकुड़: तालाब किनारे मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

    पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुड़साडीह गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब गांव के तालाब किनारे 16 वर्षीय रुपेश यादव का शव मिला. युवक की लाश देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया.

    मृतक की पहचान तुड़साडीह निवासी अर्जुन यादव के पुत्र रुपेश यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रुपेश यादव एक ट्रक में हेल्पर का काम करता था और गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे ट्रक से उतरकर तुड़साडीह गांव के रास्ते घर लौट रहा था. लेकिन इसके बाद वह रातभर घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

    सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के ही तालाब किनारे पड़े एक शव पर पड़ी, तो शिनाख्त होने के बाद कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    फिलहाल पुलिस इसे हत्या मानकर भी जांच कर रही है, हालांकि आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट: पाकुड़/नन्द किशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news