दर्दनाक सड़क हादसा : कब थमेगा रफ्तार का कहर ! ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसा : कब थमेगा रफ्तार का कहर ! ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत

    Bermo :- कोयलानगरी बेरमो में सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रही है. लगातार रफ्तार और बेलगाम गाड़ियां मानो मौत बांट रही है. आए दिन सड़क पर आकाल मौत कोई न कोई इंसान मर रहा है. यह के लोग बेरमो की सड़क पर चलने से डरे-सहमे महसूस कर रहें हैं. एकबार फिर ट्रेलर औऱ ट्रक के बीच भिड़ंत में एक शख्स की जान चली गई.

    डुमरी मुख्य मार्ग पर दुर्घटना

    रविवार के दिन भारी बारिश हो रही थी, इस दौरान डुमरी मुख्य मार्ग के चपरी मोड़ शिव मंदिर के नजदीक ट्रेलर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई. जिसमे ट्रेलर चालक पटना निवासी सुधीर सिंह के पुत्र संजय सिंह की मौत हो गई. इस सड़क हादसे के बाद जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई. इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद नावाडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे .

    जेसीबी मशीन के द्वारा सड़क से ट्रेलर और ट्रक को हटाकर सड़क जाम हटाने में जुट गये . इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आपको बता दे अक्सर बेरमो में सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है. इस पर कोई भी पहल देखने को नहीं मिल रही है. इस साल कई लोग सड़क हादसे के चलते बेवजह अपनी जान गंवा चुके हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news