लोको रनिंग कर्मचारीयो का दर्द : काम 18 घंटे और भुगतान 8 घंटे का 

    लोको रनिंग कर्मचारीयो का दर्द : काम 18 घंटे और भुगतान 8 घंटे का 

    धनबाद (DHANBAD): डीआरएम ऑफिस  में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले  विभिन्न मांगों को लेकर आज  विरोध प्रदर्शन किया गया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के लोगों ने  बताया कि हम सभी  से 8 घंटे की बजाए 9 घंटे से लेकर 18 घंटे तक काम कराये जा रहे हैं.  इसके लिए हमें कोई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है. सभी को उपरी भत्ता भी नहीं दे रहे हैं.   

    लोको पायलट से गार्ड की ड्यूटी कराई जा रही है जबकि लोको पायलट 19 सौ ग्रेड पे पर कार्य करते हैं तथा गार्ड 28 सौ ग्रेड पर नौकरी करते हैं.  जब लोको पायलट को गार्ड की ड्यूटी कराया जाता है तो इसका हम सब विरोध नहीं करते हैं बल्कि हम सभी को 28 सौ ग्रेड पे मिलाना चाहिए  तीसरी सबसे बड़ी बात है कि  रेलवे को बेचा जा रहा है जब रेलवे बिक जाएगा तो बचेगा क्या, यह एक बड़ा सवाल  है.  15 मांगों को लेकर आज हम सभी ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर टेल 12 घंटे का भूख हड़ताल पर है.

    रिपोर्ट : प्रकाश  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news