अपडेट: सुरक्षा पर बड़ा सवाल! स्टार क्रिकेटर धोनी के घर के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, गोलीबारी में एक की मौत

    अपडेट: सुरक्षा पर बड़ा सवाल! स्टार क्रिकेटर धोनी के घर के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, गोलीबारी में एक की मौत

    रांची(RANCHI): राजधानी में सरेआम देर शाम अपराधियों ने आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को गोलियों से छलनी  कर दिया. बता दें कि ये घटना द्लादली चौक पर हुई है. जो काफी पॉश इलाका है. यहां कुछ ही दूरी पर महेंद्र सिंह धोनी का भी घर है. इस घटना के बाद सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. सुभाष मुंडा की हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. उनकी हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने दर्जनों गाड़ी और दुकान को आग के हवाले कर दिया. सिटी एसपी के भी गाड़ी के शीशा को लोगों ने तोड़ दिया है. मौके पर रांची DIG, SSP, Rural SP पहुंच कर लोगों को शांत करने में जुटे है.

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    बता दे कि आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की दलदली चौक पर हत्या देर शाम अपराधियों ने गोली मार कर कर दी. सुभाष मुंडा अपने कार्यकाल में बैठे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी. हत्या किस वजह से की गई ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. 

    रिपोर्ट:समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news