देवघर जिला राजद का सांगठनिक चुनाव संपन्न,दोबारा जिलाध्यक्ष बने फणीभूषण यादव

    देवघर जिला राजद का सांगठनिक चुनाव संपन्न,दोबारा जिलाध्यक्ष बने फणीभूषण यादव

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के सत्संग चौक के समीप एक निजी होटल सभागार में राजद पार्टी का सांगठनिक चुनाव का आयोजन किया गया. राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव सह सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद यादव की देख रेख में जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार फणीभूषण यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया. दुबारा जिलाध्यक्ष बनने के बाद फणीभूषण यादव ने बताया की सदस्यता अभियान बीच बीच मे चलाकर नया सदस्य को पार्टी से जोड़ा जाएगा और सभी को एक साथ लेकर संगठन को धारदार और अत्यधिक मजबूत बनाया जाएगा. जिलाध्यक्ष के चुनाव से पूर्व व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया था. इसके बाद प्रखंड अध्यक्षों को चुनाव कराया गया. देवघर प्रखंड अध्यक्ष लाल मोहन मांझी, देवघर नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मोहनपुर से रंजीत प्रधान, देवीपुर से लक्ष्मण मुर्मू, मधुपुर से अरविंद सिंह यादव, मधुपुर नगर से शहीद अंसारी, मारगोमुण्डा से सूरज यादव, सोनारायठाढ़ी से अनिल यादव, पालोजोरी से मोहम्मद फरीद अंसारी, कररौं से रोहित यादव, सारवां से अर्जुन हाज़रा और सारठ प्रखंड से विजय यादव को अध्यक्ष बनाया गया था. प्रखंड और नगर स्तर पर संगठन का गठन करने के बाद आज जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. मौके पर देवघर के विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर फणीभूषण यादव को बधाई देते हुए कहा कि इनसे संगठन को पूर्व की तरह ऊर्जा मिलती रहेगी. इन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भी जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लालू यादव और तेजस्वी यादव की सोच को जनता के बीच रखने का काम करेगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news