बोकारो-धनबाद-चितरंजन के रास्ते चलने वाली रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक,जानिए टाइम टेबल 

    बोकारो-धनबाद-चितरंजन के रास्ते चलने वाली रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक,जानिए टाइम टेबल 

    धनबाद (DHANBAD): बोकारो स्टील  सिटी-धनबाद-चितरंजन के रास्ते रांची और दुमका के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18619/18620 रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक किया गया है. रांची से गोड्डा के लिए इस ट्रेन का नियमित परिचालन 11.09.2022 से जबकि गोड्डा से रांची के लिए 12.09.2022 से प्रारंभ हो गया है . 

    बदला ट्रेन शेड्यूल

    अब गाड़ी संख्या 18619 रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से 21.30 बजे खुलकर 07.05 बजे दुमका पहुंचेगी और यहां से 07.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर बारापलासी, नौनीहाट, हंसडीहा और पोड़ैयाहाट स्टेशनों पर रूकते हुए 09.35 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 18620 गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस गोड्डा से 16.30 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशनों पर रूकते हुए 18.30 बजे दुमका पहुंचेगी और वहां से 18.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर अगले दिन 03.55 बजे रांची पहुंचेगी. रांची और दुमका के बीच अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को दी है. 

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news