बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके, एक गंभीर


लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा जिला के बगडू थाना क्षेत्र में एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
नशे में थे युवक
मामले के संबंध में घायल युवक ने बताया कि तीनों युवक सेन्हा थाना क्षेत्र निवासी है. तीनों एक साथ एक बाइक में सवार होकर बगडू हिल की ओर घूमने गए थे. बगडू हिल से लौटने के क्रम में यह हादसा मुख्य मार्ग में हुआ. बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक रवि उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक युवक किशुन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया. साथ ही एक अन्य युवक जिसे चोट खरोंच भी नहीं आई. पूरे मामले को लेकर बगडू पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. हादसा कैसे हुआ यह घायल युवक बताने में असक्षम है, लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे. अनियंत्रित स्पीड और नशे के कारण दुर्घटना होने की आशंका जानती जा रही है. इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
4+