एक का खुलासा हुआ नहीं कि धनबाद- बोकारो सड़क पर फिर हो गई हत्या, जानिए

    एक का खुलासा हुआ नहीं कि धनबाद- बोकारो सड़क पर फिर हो गई हत्या, जानिए

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद- बोकारो सड़क पर फिर हत्या हो गई है.  बुधवार की देर रात को चाकू घोंप कर यह कृत्य किया गया है.  जिसकी हत्या हुई है, उसका नाम संतोष शर्मा बताया गया है.  उम्र 30 से 32 साल के बीच का है. किसने घटना को अंजाम दिया, इसका  खुलासा नहीं हुआ है. जानकारी मिली है कि यह हत्या देर रात के बाद की गई है. संतोष शर्मा का पुटकी  और महुदा के लाल बंगला में जूता की दुकान है. सूत्र बताते हैं कि कल वह किसी भी दुकान पर नहीं गया था और उसकी हत्या हो गई. कल रात वह किसके साथ था ,पुलिस अगर पता कर ले तो घटना से पर्दाफाश जल्द हो सकता है. घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून जमा हुआ था. सुबह 4 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली.  उसके बाद घर वालों को खबर दी गई. 

    पुलिस अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों में मृत बता दिया 

    पुलिस पहले धनबाद के सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. समझा जाता है कि अधिक खून बहने के कारण मौत हुई है. शरीर पर घाव के निशान भी है. संतोष शर्मा का शव  धनबाद -बोकारो सड़क पर एक दुकान के बगल में पड़ा हुआ था. इस घटना ने इलाके के लोगों को विचलित कर दिया है. 23 मई की रात भी धनबाद -बोकारो सड़क पर ऑटो चालक की बेरहमी से जान ले ली गई थी. धारदार हथियार से ऑटो चालक की हत्या की गई थी. पुलिस ने बिहार के जमुई से इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लाई  और मामले के खुलासे का दावा किया.  उसके ठीक एक  दिन बाद पुटकी  में फिर इसी तरह की घटना घट गई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है. पुलिस  यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या क्यों और किसने की है. बहरहाल, धनबाद पूरी तरह से अशांत  हो गया है. एक तरफ फायरिंग गैंग सक्रिय है तो दूसरी तरफ धारदार हथियार से हत्या का दौर भी चल रहा है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News