लोहरदगा में तेज रफ़्तार की चपेट में आने से एक जवान की मौत, पुलिस लाइन में सलामी समारोह का आयोजन

    लोहरदगा में तेज रफ़्तार की चपेट में आने से एक जवान की मौत, पुलिस लाइन में सलामी समारोह का आयोजन

    लोहरदगा(LOHARDAGA): - लोहरदगा में अहले सुबह आज तेज रफ़्तार की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान लोहरदगा डीसी के अंगरक्षक मरियानुस किंडो के रूप में हुई. बताया गया की सुबह करीब 6.20 बजे जवान मरियानुस किंडो अपनी बच्ची को स्कूल पहुंचा कर वापस अपने घर लौट रहे थे उसी वक्त एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. मौके पर ही जवान मरियानुस किंडो की मौत हो गई. घटना शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक के समीप हुई.

    पुलिस लाइन में सलामी समारोह का आयोजन

    शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी समारोह का आयोजन किया गया.  जिसमें डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हरिश बिन जमां शामिल हुए. हालांकि प्रथम जांच में उसी निजी स्कूल की बस की बात सामने आ रही है जहां मृतक जवान की बेटी पढ़ाई करती है.  पूरे मामले की जांच सदर पुलिस के द्वारा की जा रही है. वही एसडीओ अमित कुमार ने जांच के बाद कारवाई की बात कही है. 

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन 



    Related News