Bokaro: हाथी के हमले में एक की मौत और एक घायल, जंगल में महुआ चुनने गयी थी महिला

    Bokaro: हाथी के हमले में एक की मौत और एक घायल, जंगल में महुआ चुनने गयी थी महिला

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पुन्नू पंचायत स्थित कुसुमडीह बगलता जंगल में हाथियों के द्वारा हमले से एक 53 वर्षीय महिला सिमनी देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज हेतु रिम्स भेज दिया गया है.

    महुआ चुनने के दौरान हाथियों ने उठाकर पटका

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका सिमनी देवी जंगल में महुआ चुनने गई थी. उसी दौरान जंगल मे विचरण कर रहे लगभग 6 हाथियों के झुंड ने उसे घेरकर सूंढ़ से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उधर महिला की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण विनोद करमाली अपने साथी के साथ जंगल की ओर जा रहा था तो उसी क्रम में वह भी हाथियों के चपेट में आते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया.

    दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा

    घटना की जानकारी मिलते ही योगेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को उठवाया, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना मिलते ही महुआटांड़ थानाप्रभारी श्रीकांत कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने वन विभाग के रेंजर से इस बात पर  नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की सूचना के चार घंटे बाद QRT टीम पहुंचती है. इसके पहले वे खुद जंगल जाकर शव को उठवाते हैं. उन्होंने वन कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी है. वहीं मृतका के पति बढ़न सिंह को तत्काल 25 हजार रुपए मुआवजे की राशि सौंपी, तथा शेष 3 लाख 75 हजार रुपए प्रक्रिया बाद भुगतान कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल मंडवाटांड़ निवासी विनोद करमाली को उन्होंने इलाज के लिए रामगढ़ भेजवाया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

    विधायक द्वारा जल्द मुआवजा राशी देने का दिया निर्देश

    वहीं गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने वन विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है. साथ ही कहा है कि अधिकारी अपने कार्य के प्रति सचेत हो जाए. अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही आजतक हाथी भगाओ दल मजबूत नही हो पाया है. अधिकारी जल्द ही इस पर ठोस पहल करें. उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजे की राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.साथ ही हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स के निदेशक से बात की है.मुआवजे की राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. साथ ही हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स के निदेशक से बात की है.

    रिपोर्ट. संजय कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news