DHANBAD: मालगाड़ी से कोयल उतारते एक की मौ'त, महिला झुलसी 

    DHANBAD: मालगाड़ी से कोयल उतारते एक की मौ'त, महिला झुलसी

    धनबाद(DHANBAD): कुसुंडा -तेतुलमारी रेल लाइन पर मंगलवार की सुबह निचीतपुर के पास खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने के क्रम में ओवरहेड तार की  चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.  घटना होने के बाद ट्रेन खुल गई, कुछ दूर आगे जाने पर रेल पुलिस ने उस महिला को घायल अवस्था में उतरा.  जानकारी के अनुसार हादसे के बाद युवक के परिजन लाश  लेकर चले गए, जिसकी पहचान विजय बाउरी  के रूप में की गई है.  वह ईस्ट बसुरिया इलाके का रहने वाला बताया गया है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसे के बाद घटनास्‍थल पर भगदड़ मच गई.  कुछ देर के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्‍या हुआ है. .जब समझे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.आनन-फानन में स्‍थानीय लोगो ने उसके शव को लेकर वहां से भाग निकले.इस बीच वहां काफी संख्‍या में लोग जमा हो गए. बता दे कि कड़ी मालगाड़ी से कोयला उतरने वाला भी एक गैंग सक्रिय है. 



    Related News