गिरिडीह के सरकारी कोयला खदान ओपनकास्ट में दम घुटने से एक की मौत 

    गिरिडीह के सरकारी कोयला खदान ओपनकास्ट में दम घुटने से एक की मौत 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के ओपनकासट कोयला खदान में पहाड़ों के बीच अवैध कोयला खदान में कोयला चोरी करने घुसे प्रकाश पासवान की मौत हो गई.  मृतक प्रकाश मुफ्फसिल थाना इलाके के महुतांद गांव का रहने वाला था. जबकि सरकार के इस सरकारी कोयला खदान के पहाड़ों के बीच बना यह खदान महेशलुंदी के किसी पप्पू मंडल का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.  

    कई महीनों से ओपनकासट में चल रहा था अवैध धंधा

    जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश पासवान के खदान में हुए मौत की बात उसके भाई राजू पासवान ने किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. फिलहाल मृतक प्रकाश का शव इसी अवेध खदान में होनें की बात कही जा रही है. लेकिन मौत के दूसरे रूप के इस खंता में घुसने का हिम्मत किसी के द्वारा नहीं किया गया. जबकि मृतक का भाई राजू अंदर जाने का दावा तो कर रहा था. तो दूसरी तरफ पुलिस उसे भीतर जाने से मना करती रही. वैसे इस सरकारी कोयला खदान के जिस स्थान में कोयला माफिया पप्पू मंडल का बताया जा रहा है तो यह भी बात सामने आया कि ओपनकास्ट खदान के पिछले दो साल से बंद होने का फायदा पप्पू मंडल उठा रहा था. और पिछले कई महीने से इसी स्थान में अवेध खदान चला रहा था. जिसमें घुसने से प्रकाश के मौत की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार मृतक के रविवार की सुबह कोयला चोरी करने के लिए भीतर घुसने की बात कही जा रही है. और दोपहर में उसके मौत की बात कही गई. जाहिर तौर पर ओपनकास्ट खदान में इलाके के कोयला माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है.

    रिपोर्ट : दिनेश , गिरीडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news