जलमिनार पर मरम्मती करने के दौरान बिजली करंट लगने से एक की मौत, जानिए कहां का है मामला 

    जलमिनार पर मरम्मती करने के दौरान बिजली करंट लगने से एक की मौत, जानिए कहां का है मामला 

    रामगढ़ (RAMGARH) : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रीवर साइड स्थित शिवनगर में बिजली करंट लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना पर भुरकुंडा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया है. 

    घंटो जलमिनार से झूलता रहा शव

    जानकारी के अनुसार स्थानीय सीसीएल क्वार्टर में रह रहे गोपाल सोनी (53वर्ष) के क्वार्टर में बिजली की सप्लाई तकनीकि कारणों से बाधित थी. सोमवार की शाम गोपाल सोनी खुद सरकारी जलमिनार पर चढ़कर मरम्मती करने लगे. इस दौरान करंट की चपेट में आ गये. काफी देर तक उनका शरीर जलमिनार से झूलता रहा. स्थानीय लोगों से बांस के सहारे तार से छुड़ाया. मृतक प्राईवेट मजदूर थे. घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी थी. बच्चे बाहर रहते हैं. शिवनगर भुरकुंडा में शोक का माहौल है. 

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news