गढ़वा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में एक की मौत, तीन घायल

    गढ़वा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में एक की मौत, तीन घायल

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा थाना क्षेत्र के ऊंचरी मुहल्ला में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प हो गई. इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बीच शहर में हुई इस वारदात के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ व सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया. साथ ही घायलों के इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया.

    बताया जा रहा है कि सुखबाना गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. ऐसे में ऊंचरी के पास एक पक्ष के छोटू रंगसाज नामक युवक व उसके सहयोगियों पर दूसरे पक्ष के करीब दस से 15 लोगों ने धारदार हथियार व लोहे के पाइप से हमला कर दिया. इस घटना में छोटू को कई गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news