देवघर में 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ ने दी जाकारी

    देवघर में 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ ने दी जाकारी

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर पुलिस ने सोमवार को अवैध रूप से गांजा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने 200 ग्राम गांजा बरामद किया. वहीं उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य के पास से 40 ग्राम जब्त किया. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी.  

    कहां से हुई गिरफ्तारी

    गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने भूपाल मरीक नामक गांजा कारोबारी को जसीडीह थाना क्षेत्र के बसमनडीह से गिरफ्तार किया. पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार भूपाल मरीक के पास से 200 ग्राम गांजा बरामद किया है. इसके निशानदेही पर बसमन डीह से ही इंद्रजीत मंडल के घर से 40 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस के छापा मारने से पहले ही इंद्रजीत मंडल अपने घर से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार भूपाल मरीक से गांजा के कारोबार में लिप्त अन्य की जानकारी के लिए गहन पूछताछ कर रही है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News