शहादत दिवस: रांची में शहीद अब्दुल हमीद को सीएम समेत कई लोगों ने किया याद

    शहादत दिवस:  रांची में शहीद अब्दुल हमीद को सीएम समेत कई लोगों ने किया याद

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 57वें शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर झामुमो के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

    आप ने भी किया याद

    आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता यास्मीन लाल ने कहा कि अमृतकाल में शहीद अब्दुल हमीद जैसे देशभक्त जांबाज को याद करना, नई नस्ल को उनके बारे में बताना जरूरी है. यास्मीन ने भी कांटोटोली में शहीद अब्दुल हमीद के चित्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए.

    शाम को पहुंची युवा शक्ति की टीम, जलाये दीये

    उत्तम यादव की अगुवाई में शाम में राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम पहुची। दीये रोशन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव, संगठन मंत्री सुनील साहू, सचिव राहुल गुप्ता, रोहित यादव, विकास कुमार, आर्यन मेहता, राजा सिंह आर्यन गुप्ता रोहित वर्णवाल, पंकज कुमार, विवेक सिंह, राघव सिंह, दीपक पाण्डेय, उज्ववल तिर्की, पंकज कुजूर, राजकिशन, सहित काफीलोग उपस्थित रहे.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news