झारखंड सरकार की पहल पर दो दर्जन मजदूर लौटे तमिलनाडु से देवघर, माला पहनाकर किया गया स्वागत

    Dhanbad, Jharkhand
    झारखंड सरकार की पहल पर दो दर्जन मजदूर लौटे तमिलनाडु से देवघर, माला पहनाकर किया गया स्वागत

    देवघर (DEOGHAR) : तमिलनाडु में हिंदी भाषी मजदूरों के साथ हो रहे विवाद को लेकर झारखंड सरकार द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया. बता दें कि देवघर के कई मजदूरों के परिजन ने सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई थी. यहाँ के दर्जनों लोग तमिलनाडु के कोयंबटूर एवं अन्य जगहों में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. भाषा विवाद प्रकरण के बाद मजदूर काफी डर गए थे. मजदूर के परिजनों ने जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय से भी गुहार लगाई थी. जिस पर झारखंड के मुख्य सचिव ने गंभीरता दिखाते हुए सभी मजदूरों को सकुशल वापसी कराने में अपनी तत्परता दिखाई. सभी मजदूरों को सुरक्षित झारखंड वापस लाया गया.  

    माला पहनाकर मजदूरों का स्वागत

    कोयंबटूर से सकुशल सभी मजदूरों का जत्था ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पर उतरा.  इस दौरान देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने सभी मजदूरों से हालचाल जाना और उनका सकुशल वापसी होने पर सबका स्वागत माला पहना कर किया. आने वाले मजदूरों का नाम सुमित किश्कू, रवि हेम्ब्रम,विजय सोरेन,अमरदीप हांसदा,अजय टुडू,दीपक हेम्ब्रम, मनिक मुर्मू, शिवलाल किश्कू,सुनील किश्कू, हीरालाल किश्कू,पोलूस किश्कू, सोनू हांसदा, राजू किश्कू,राजेन्द्र मुर्मू, छरकू मरांडी, सदानंद,मुन्ना मुर्मू,रुपेश मुर्मू,लखन मुर्मू,जॉन टुडू बताया जा रहा है. वही मजदूरों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन सहित बीस सूत्री उपाध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news