रामनवमी पर मंदिर के पास खेल रहे थे अखाड़ा, अचानक पड़ गया दिल का दौरा, हो गयी मौत, देखिए Live Video

    रामनवमी पर मंदिर के पास खेल रहे थे अखाड़ा, अचानक पड़ गया दिल का दौरा, हो गयी मौत, देखिए Live Video

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरीडीह में रामनवमी के मौके पर एक व्यक्ति की ऐसी मौत हो गई कि लोग इस घटना को भूल ही नहीं पा रहे हैं. यह पूरी घटना बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह गांव की है. दरअसल, रामनवमी के मौके पर रविवार की शाम मधवाडीह गांव में स्थित हनुमान मंदिर के समीप धूमधाम के साथ अखाड़ा निकालने की तैयारी की जा रही थी. इस दौरान मंदिर के समीप काफी संख्या में राम भक्त अलग-अलग खेल का प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान मधवाडीह निवासी सुखदेव प्रसाद यादव भी गांव के एक युवक के साथ लाठी खेल रहे थे.

    हट्ठे-कट्ठे दिखने वाले सुखदेव प्रसाद यादव काफी जोश के साथ लाठी भांज रहे थे. इसी बीच जैसे ही वे लाठी भांजने के बाद मंदिर के किनारे खड़ा हुए कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वह मंदिर के समीप गिर गए. घटना के बाद लोग कुछ समझ पाते तब-तक उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सुखदेव यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news