एक तरफ महा बारात, दूसरी तरफ पॉकेटमारों ने कइयों के मोबाइल पर किया हाथ साफ, देखें वीडियो

    महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य शिव बारात में जहां एक ओर आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने भी हाथ साफ कर दिया. देवघर की इस प्रसिद्ध शिव बारात में न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद चोरी की कई घटनाएं सामने आईं.

    देवघर (DEOGHAR): महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य शिव बारात में जहां एक ओर आस्था और उत्साह का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने भी हाथ साफ कर दिया. देवघर की इस प्रसिद्ध शिव बारात में न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद चोरी की कई घटनाएं सामने आईं.

    बारात के दौरान भारी भीड़ में सक्रिय जेबकतरों ने कई लोगों के मोबाइल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लोगों को अपने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील करता रहा, लेकिन शातिर चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दे दिया. कई श्रद्धालुओं ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है.

    इसी बीच शहर के प्रमुख स्थल टावर चौक के पास एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आरोप है कि वह जेबकतरी की कोशिश कर रहा था. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.

    पुलिस की सक्रियता के कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनने पाई. इतनी बड़ी भीड़ के बीच यदि हालात बिगड़ते तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    महाशिवरात्रि जैसे बड़े आयोजनों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बन जाती हैं. पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को दें.

    रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news