ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ में हो रही बिना कारण के चेन पुलिंग करने वालो पर कार्रवाई ,जानिए कितने धराये


धनबाद(DHANBAD): बिना पर्याप्त कारण के अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ पूर्व रैलवार सख्त हो गया है. नियमित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की है. ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो. इस विशेष अभियान में 13 और 14 मार्च को दो दिन में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 67 लोगों को हिरासत में लिया.
रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई
इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई है. ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इन दो दिनों में सर्वाधिक 32 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये ,जबकि सोनपुर मंडल एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में क्रमशः 11-11, समस्तीपुर मंडल में 08 तथा धनबाद मंडल में 05 लोगों को हिरासत में लिया गया. गाड़ियों को बिना ठहराव एसीपी (चेन पुलिंग) करके रोकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लंबी दूरी वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह
4+