बड़ी खबर: धनबाद में गुड फ्राइडे  पर 3 लाख 52 हजार 326 "मंईयां "को मिली मार्च महीने की राशि

    बड़ी खबर: धनबाद में गुड फ्राइडे  पर 3 लाख 52 हजार 326 "मंईयां "को मिली मार्च महीने की राशि

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद की 3 लाख 52 हज़ार  326 मंईयां  को मार्च 2026 की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है.  यह कुल राशि 88 करोड़ 8 लाख 15 000 रुपए हुई है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गुड फ्राइडे के अवसर पर धनबाद जिले की कुल 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मार्च 2026 की सम्मान राशि 2500 रूपए का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है.  

    जनवरी -फ़रवरी की राशि होली में मिली थी 

    इस संबंध में उपायुक्त  आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 88 करोड़ 08 लाख 15000 रूपये की राशि अंतरण की गई है.  साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को जनवरी व फरवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान होली पर्व के अवसर पर किया गया था.  

    लाभुकों की संख्या का विवरण कुछ ऐसा है 

    प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है---- प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा - 45531, अंचल कार्यालय, बाघमारा - 7457, प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर - 21661, अंचल कार्यालय, बलियापुर - 1151, प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद - 7053,अंचल कार्यालय, धनबाद - 35071, प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 16874,
    अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 5256, प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर - 50794, अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर - 866, अंचल कार्यालय, झरिया - 44989,प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल - 20082, प्रखण्ड कार्यालय, निरसा - 24147, प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी - 9854, अंचल कार्यालय, पुटकी - 17947, प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची - 26911, प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी - 16682,कुल लाभुकों की संख्या 3,52,326 तथा कुल  राशि 88 करोड़ 08 लाख 15000 रुपये।  

     



    Related News