OMG! धनबाद में मुंगेरिया हथियार की इतनी बड़ी फैक्ट्री, खुलासे के बाद फटी रह गई पुलिस की आंखें

    OMG! धनबाद में मुंगेरिया हथियार की इतनी बड़ी फैक्ट्री, खुलासे के बाद फटी रह गई पुलिस की आंखें

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री चल रही थी. लेकिन लोकल पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. एटीएस और बंगाल पुलिस ने जब संयुक्त कार्रवाई की तो पुलिस टीम की आंखें फटी की फटी रह गई. भारी मात्रा में, निर्मित, अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए. पुलिस की यह कार्रवाई बुधवार की देर रात तक चलती रही. उसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ. महुदा के सिंघाड़ा बस्ती में यह गन फैक्ट्री पकड़ी गई है. एक मकान में यह फैक्ट्री चल रही थी. बताया जाता है कि निर्मित और अर्द्ध निर्मित लगभग 3000 पिस्टल बरामद की गई है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है.

    मामले में मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार

     पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. टीम ने मास्टरमाइंड की पत्नी को भी हिरासत में लिया है. सूचना के मुताबिक पश्चिम बंगाल में हुई एक अपराध की घटना में महुदा से बनी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था. अपराधी ने स्वीकार किया था कि वह महुदा की फैक्ट्री से पिस्तौल ली थी. अपराधी के इस बयान पर बंगाल पुलिस झारखंड पहुंची. उसके बाद झारखंड एटीएस, बंगाल पुलिस और लोकल पुलिस ने एक साथ छापेमारी की. टीम ने मौके से निर्मित , अर्द्ध निर्मित पिस्टल के अलावा बैरल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, लोहा, तांबा पीतल आदि सामान बरामद किए है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    सूत्र बताते हैं कि छापेमारी टीम के साथ दो-तीन अपराधी भी थे. इन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि काफी दिनों से यहां हथियार बनाकर दूसरे जगह पर सप्लाई की जा रही थी. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के संचालकों का संपर्क कहां-कहां और किस-किस से है. बताया जाता है कि पुलिस के जवान पहले उसे इलाके का सादे लिवास में निरीक्षण किया. उसके बाद जब निश्चिंत हो गए की फैक्ट्री चल रही है, तो उसके बाद छापेमारी की गई.हथियार की संख्या इतनी थी कि बोरे में भर कर ले जाना पड़ा.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news