हाय रे कानून व्यवस्था! ! रांची में अब तो ADG के घर भी सुरक्षित नहीं, दिन - दहाड़े हो गई चोरी

    हाय रे कानून व्यवस्था! !  रांची में अब तो ADG के घर भी सुरक्षित नहीं,  दिन  - दहाड़े हो गई चोरी

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है.अब चोर बड़े पुलिस अधिकारी को भी नहीं छोड़ रहे है.अशोक नगर इलाके में ADG तदाशा मिश्रा के घर को निशाना बनाया गया है.चोर आराम से घर में घुसे और बिजली के तार समेत कई सामान लेकर चले गए.इस मामले में पुलिस जाँच में जुटी है.लेकिन सवाल पुरे कानून व्यवस्था पर उठा है कि एक IPS अधिकारी वह भी ADG के पद पर है उनके घर भी सेफ नहीं है,तो आम लोगों का क्या हाल होगा.

    दरअसल हाल के दिनों में अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग,बाइक चोरी और घर में चोरी की वारदात बढ़ी हुई है.हर दिन किसी ना किसी क्षेत्र से ऐसी घटना की खबर सामने आती है.लेकिन जब ADG के घर पर चोरी हुई तो सवाल और भी उठने लगा है.

    बताया जा रहा है कि अशोक नगर में ADG तदाशा मिश्रा का घर है.हलाकि चार माह से घर बंद है फ़िलहाल कोई रहता नहीं है.इसी का फायदा उठा कर चोरो ने हाथ साफ़ किया है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news