अधिकारी कह रहे हैं नहीं हुई दाम में बढ़ोतरी, फिर भी शराब विक्रेता कर रहे हैं अवैध वसूली  

    अधिकारी कह रहे हैं नहीं हुई दाम में बढ़ोतरी, फिर भी शराब विक्रेता कर रहे हैं अवैध वसूली  

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों सरकारी शराब दुकानों में ग्राहकों से शराब विक्रेता एमआरपी रेट से 10-30 रूपये की अवैध वसूली धड़ल्ले से कर रहे हैं. जबकी उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज कहते हैं कि शराब कि कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. अगर कोई शराब विक्रेता एमआरपी रेट से अधीक की वसूली कर रहा है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. वहीं शराब विक्रेता खुलेआम ग्राहकों को यह कर अवैध वसूली कर रहें हैं कि शराब की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. इसलिए नए दर का भुगतान करना होगा.

    दुकानदारों को अधिकारियों का संरक्षण है प्राप्त!

    अब सवाल उठता है कि जब सरकार खुद शराब दुकान चला रही है. शराब दुकान और विभाग के अधीक्षक क्षितिज मिंज कहतें है कि दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई. तब किसके निर्देश पर सेल्स मैन ग्राहकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. जिले में 65 दुकानें हैं और सभी दुकानों में पदस्थापित सेल्समैन के द्वारा नए दर के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है. इससे ग्राहक परेशान हैं. वहीं यह भी चर्चा है कि इन दुकानदारों को विभाग के आला अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण ये बिना किसी डर के अवैध वसूली कर रहे हैं. अगर, इस तरह का काला कारोबार जिले में चल रहा है तो विभाग के उत्पाद अधीक्षक सेल्समैन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news