कौन खा रहा गरीबों का अनाज! गोदाम पहुंचें मंत्री करने लगे बोरी का वजन तो मिला कम चावल, देखिए वीडियो

    कौन खा रहा गरीबों का अनाज! गोदाम पहुंचें मंत्री करने लगे बोरी का वजन तो मिला कम चावल, देखिए वीडियो

    रांची(RANCHI): गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. जिससे कि अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे. अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए. वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई. गोदाम में मौजूद अनाज की बोरियों का वजन कराया गया. जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली.

    गोदाम में नहीं था कोई अधिकारी

    खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का पदभार संभालते ही मंत्री बन्ना गुप्ता रेस हो गये. गुरुवार को जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंच गये. लेकिन उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था. कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया. फोन के बाद कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे. खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया. जिसमें एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला. इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई. मंत्रियों ने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया हैं. उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को  बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो.

    इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फ़ूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे. सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है. उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े. निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाता और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्यवाई उनपर होगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news