अब खत्म हो जाएगी धनबाद के अंडरपास सड़क की राजनीति, शक्तिशाली पेवर ब्लॉक बिछाने का काम आज ही से !

    अब खत्म हो जाएगी धनबाद के अंडरपास सड़क की राजनीति, शक्तिशाली पेवर ब्लॉक बिछाने का काम आज ही से !

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद की "लाइफ लाइन" गया पुल अंडर पास को लेकर खूब राजनीति हुई. आरोप- प्रत्यारोप भी हुए. अंडरपास के नीचे की सड़क इतनी खराब हो गई है कि अब वहां से चलना भी मुश्किल है. लगातार वर्षा होने की वजह से सड़क  कीचड़ से भर  गई और लोगों की परेशानी बढ़ गई. उसके बाद तो आरोप-प्रत्यारोप का दौरा और शुरू हो गया. इधर, बताया जाता है कि मंगलवार की आधी रात के बाद से गया पुल अंडर पास की सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा. पेवर ब्लॉक की टेस्टिंग पूरी हो गई है. काम के दौरान अंडरपास वन  रहेगा. 

    बताया गया है कि उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गया पुल अंडर पास की मरम्मत मंगलवार मध्य रात्रि 12:00 बजे से शुरू की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि अंडरपास की सड़क पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए उसमें सीमेंट कंक्रीट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे. पेवर ब्लॉक की टेस्टिंग कर ली गई है. अंडरपास में बिछाए जाने वाले पेवर ब्लॉक में भार वहन करने की क्षमता प्रति वर्ग मिलीमीटर 45.37 न्यूटन है. उपायुक्त ने बताया कि आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया पथ निर्माण विभाग द्वारा आरंभ की जाएगी.  

    वहीं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में श्रमिक चौक से बैंक मोड की ओर जाने वाले मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस दौरान अंडरपास में वन-वे लागू रहेगा. इसके बाद बैंक मोड़ से श्रमिक चौक वाले मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news