DHANBAD: लीजिए अब आ गया डेंगू का खतरा,आप भी हो जाइए सावधान

    DHANBAD: लीजिए अब आ गया डेंगू का खतरा,आप भी हो जाइए सावधान

    धनबाद(DHANBAD): लीजिए ,धनबाद में मिलना शुरू हो गया डेंगू का लार्वा. जानकारी के अनुसार यह किसी विशेष क्षेत्र में नहीं बल्कि शहर के कई भागों में फैला हुआ है. जिला मलेरिया विभाग द्वारा कराए गए कंटेनर सर्वे में शहर के विनोद नगर ,हीरापुर ,जोड़ा फाटक, बैंक मोड़, वासेपुर आदि क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा मिले हैं.  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह लार्वा अभी डेंजर नहीं है लेकिन अगर यह मच्छर के रूप में बदलते हैं तो परेशान कर सकते हैं. बता दें कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर साफ पानी में अंडे देते हैं. यही अंडे पहले लार्वा और उसके बाद मच्छर बनते हैं. बरसात के कारण घरों के अगल-बगल  कई दिनों तक पानी जमा रहता है . इन्हीं जगहों पर मच्छर अंडे देते हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद



    Related News