अब पहुंचेगा मंईया के खाते में खटाखट 2500 रुपये! 56 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, कार्यक्रम का गवाह बनेगी तीन लाख बहन-बेटी

    अब पहुंचेगा मंईया के खाते में खटाखट 2500 रुपये! 56 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, कार्यक्रम का गवाह बनेगी तीन लाख बहन-बेटी

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के लाभुकों के खाते में अब जल्द ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि कई जिलों में लाभुकों के खाते में पैसा पहुंच गया है. लेकिन अधिकतर जिलों में मंईयां पैसों का इंतजार कर रहीं हैं. अब सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली से सभी के खाते में पैसा भेजेंगे. 6 जवारी तक सभी 56 लाख लाभूक के खाते में पैसा पहुंचाने का आदेश पहले ही हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को दे दिया है.

    सबसे पहले रांची के सभी लाभूक के खाते में पैसा 28 दिसंबर को भेजा गया. इसके बाद सभी जगह पैसा ट्रांसफर की प्रक्रिया की जा रही है. मंईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को ही सभी जिलों में एक साथ भेजने वाले थे. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से कार्यक्रम में बदलवा किया गया. जिसके बाद अब 06 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में भव्य कार्यक्रम होगा. पांचवी किस्त की रकम भेजने के दिन को हेमंत सोरेन यादगार बनाना चाहते है.

    यह देश का पहला राज्य है जहां महिलाओं को हर माह 2500 रुपये भेजे जा रहे है. यही वजह है कि पांचवी किस्त जारी करने के दिन कार्यक्रम में तीन लाख महिलाओं को आमंत्रित किया गया है. सभी जिला से लाभूक को रांची लाने की व्यवस्था की जा रही है. नामकुम के खोजा टोली ग्राउन्ड में कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम में बड़े पंडाल बनाए गए है. जिसमें सभी लाभूक के बैठने की व्यवस्था होगी. खाने-पीने के इंतजाम किए गए है.

    कार्यक्रम को लेकर खुद सीएम हेमंत उत्साहित है. जब 28 दिसंबर को कार्यक्रम स्थगित किया गया तो उस दिनअपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लाभुकों को बताया था कि सभी के खाते में पैसा पहुंचेगा. अधिकारियों को पैसा भेजने के लिए निर्देश दे दिया गया है. साथ ही उन्होंने सभी को बधाई दी थी.                      

              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news