अब लोगों की समस्याओं का होगा निदान, DC हेमंत सती ने लगाई जनता दरबार

    अब लोगों की समस्याओं का होगा निदान,  DC हेमंत सती ने लगाई जनता दरबार

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):  में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. जिसमे बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंच. जिसके बाद उप उपायुक्त हेमंत सती ने अपने लोगो की समस्याओं को सुना.

    जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमीन, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विभागों से जुड़ी कई समस्याएं उपायुक्त को बताई. उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

    उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए. साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों में अनावश्यक देरी न हो और जांच के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए.

    उपायुक्त हेमंत सती ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई जाए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

    प्रशासन का मानना है कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके समाधान की प्रक्रिया तेज होती है.

    उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है. इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हैं.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News