अब और दक्ष होगा धनबाद का रेडियो स्टेशन, टावर की ऊंचाई होगी 100 मीटर, सांसद ने दी जानकारी !

    अब और दक्ष होगा धनबाद का रेडियो स्टेशन, टावर की ऊंचाई होगी 100 मीटर, सांसद ने दी जानकारी !

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के कुसुमविहार स्थित धनबाद रेडियो स्टेशन के टावर की ऊंचाई 30 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर की जा रही है. यह आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रहा है. टावर की ऊंचाई बढ़ने से 70 किलोमीटर परिधि में रेडियो ट्रांसमिशन की सुविधा मिलने लगेगी. धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि रेडियो स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के सभी सामान पहुंच गए हैं और काम में भी तेजी आ गई है. शनिवार को सांसद ने रेडियो स्टेशन का निरीक्षण भी किया. 

    सांसद ने कहा है कि इसी साल लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था. संबंधित विभाग की ओर से जवाब दिया गया था कि जून तक धनबाद रेडियो स्टेशन की क्षमता का विस्तार कर दिया जाएगा. आकाशवाणी केंद्र, धनबाद में इस समय 2.5 किलो वाट पावर के साथ 10 किलो वाट का एफएम ट्रांसमीटर कार्यरत है. प्रसारण की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने के लिए 100 मीटर ऊंचे टावर का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का  इसके लिए धन्यवाद किया है. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news