बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं: सम्राट चौधरी की पुलिस फुल एक्शन में,सीवान से लेकर पटना तक एनकाउंटर

    बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं:  सम्राट चौधरी की पुलिस फुल एक्शन में,सीवान से लेकर पटना तक एनकाउंटर

    TNP DESK- बिहार में सोमवार का दिन अपराधियों पर भारी पड़ा.  बिहार की पुलिस सोमवार के दिन सीवान  से लेकर पटना तक एक्शन में दिखी।  दोनों ही जिलों में अपराधियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ.  पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.  जानकारी के अनुसार पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ लूटपाट हुई थी.  पुलिस बता रही है कि वह लूटपाट में शामिल अपराधी को पकड़ने गई थी.  लेकिन अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.  इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो अपराधी के पैर में गोली लगी.  उसका नाम संदीप उर्फ बादल बताया जाता है. 

    पटना में भी हुआ एनकाउंटर ,पकड़ा गया अपराधी 

     इलाज के लिए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  13 मई  की सुबह शिक्षक के साथ लूटपाट हुई थी.  इधर, सिवान जिले के ज्वेलरी  लूट कांड के एक आरोपी के साथ सोमवार की सुबह पुलिस का एनकाउंटर हुआ.  उसकी पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है.  बताया जाता है कि 6 मई को  को जीरादेई  थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक सोने चांदी की दुकान में 20 लाख  रुपए की लूट हुई थी.  वह अपराधी उसमें शामिल था.  गोली चलाते हुए उसका वीडियो भी वायरल हुआ था.  

    यूपी से सीवान आ रहा था  कि सामने पद गई पुलिस 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित अपने एक साथी के साथ उत्तर प्रदेश से सीवान की ओर आ रहा था.  इसी दौरान पुलिस की  गाड़ी  देखकर फायरिंग करने लगा.  उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, तो उसके पैर में गोली लग गई.  गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.  जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.  बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है.  अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.  बता दें कि सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कहा था कि बिहार के  अपराधियों को या तो प्रदेश छोड़ देना होगा या फिर उनका स्थान जेल में होगा।



    Related News