रेलवे का अब  बड़ा  एक्शन-ऐसा करनेवालों को जाना पड़ सकता है जेल ,पढ़िए- मैनेजमेंट की अपील !!

    रेलवे का अब  बड़ा  एक्शन-ऐसा करनेवालों को जाना पड़ सकता है जेल ,पढ़िए- मैनेजमेंट की अपील !!

    धनबाद(DHANBAD) : रेलवे अब एक्शन के मूड में है. जानकारी के अनुसार रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ रेल प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा.  रेलवे सूत्रों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने जा रहा है. इस त्योहार के सीजन में  कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स  पर पुरानी या भ्रामक वीडियो वायरल कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाया जा रहा है.

    20 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर की तैयारी 
      
    रेलवे प्रशासन ने कहा कि अब तक 20 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे  मॉनिटरिंग कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.  रेलवे ने सभी सोशल मीडिया यूजर से अपील की है कि बिना तथ्यों की जांच किए स्टेशनों पर भीड़भाड़ एवं अन्य वीडियो को साझा करने से बचे.  रेलवे का  यात्रियों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक रेलवे नोटिफिकेशन और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स  X, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब @RailMinIndiaपर ही भरोसा करे. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news