अब जयराम महतो पर दर्ज हुआ गुंडा गर्दी का मुकदमा, सरकारी आवास पर कब्जा करने की कर रहे थे कोशिश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    अब जयराम महतो पर दर्ज हुआ गुंडा गर्दी का मुकदमा, सरकारी आवास पर कब्जा करने की कर रहे थे कोशिश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    रांची (RANCHI): झारखंड में JLKM के सुप्रीमो हाल के दिनों में सुर्खियों में बने है. विधायक बनने के बाद इनके कई कारनामे चर्चा में है. अब बेरमों इलाके में एक CCL के क्वाटर को ही कब्जा करने पहुंच गए. देर रात पुलिस के साथ जम कर नोक झोंक हुई. बाद में लाठी चार्ज की नौबत आ गई. पुलिस ने JLKM के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी भांजी है. इसके बाद चंद्रापुरा थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है. इसमें जयराम महतो समेत 50-60 अज्ञात का नाम शामिल है.

    दरअसल डी 02 सेंट्रल कॉलोनी, ढोरी, मकोली के एक क्वाटर को जयराम महतो के समर्थकों ने कब्जा कर लिया. इस घर में सुरक्षा कर्मी रह रहे थे. लेकिन उनके समान को बाहर फेंक कर जबरन कब्जा किया गया. जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह हालत को देखने के लिए पहुंचे. लेकिन इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंच गए. पुलिस की ओर से बताया गया है कि जयराम महतो और उनके समर्थक पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने लगे. गाली गलौज शुरू कर दिया.

    इस मामले के बाद सुबह कई थाना की पुलिस,CISF के जवान मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में घर को खाली कराने पहुंचे. जिसके बाद फिर वापस से JLKM के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया है. साथ ही चंद्रपुरा थाना में CCL के  सुरक्षा पदाधिकारी ने जयराम महतो के साथ कई नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है.

                              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news